pm kisan samman nidhi beneficiary status
Kisan Samman Nidhi Yojana: जैसा की आप सबको पता है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित किसानों के हित में चलाई गई एक योजना है जिसके तहत देशभर के किसानों को हर साल लगभग ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती हैं. यह राशि ₹2000 की किस्तों में हर 4 महीने में सीधे किसानों के खाते में पहुंचाई जाती हैं.
इस योजना से अब तक 9 करोड़ से ज्यादा किसान लाभान्वित हो चुके हैं. अगर आप ने भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन किया है लेकिन अभी तक आपके खाते में कोई किस्त नहीं आई है तो आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के आवेदन का स्टेटस भी यहां पर देख सकते हैं. अपने आवेदन का स्टेटस देखने की पूरी प्रोसेस इस पोस्ट में दी गई है. अपने आवेदन का स्टेटस देखने के लिए नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करें.
Kisam Samman Nidhi Yojana Overview
| Name of the Scheme | PM Kisan Samaan Nidhi Yojana |
| Name of the Article | PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20 List Check 2025 |
| Type of Aticle | Latest Update |
| New Update? | 20th Installment Kist List Not Released Yet….. |
| Mode | Online |
| Expected Date of 20th Installment Releasing Date? | 30th September, 2025 |
| Mode of Payment | Aadhaar Mode |
| Official Website | Click Here |
How Check Kisan Samman Nidhi Yojana Payment Status
जिन उम्मीदवारों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन किया है और वह अपने आवेदन का स्टेटस देखना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके से अपने आवेदन का स्टेटस देख सकते हैं बड़ी आसानी से अपने फोन पर अपना स्टेटस देखने के लिए वेबसाइट पर के सारे ऑप्शन मौजूद हैं जैसे कि आप मोबाइल नंबर से भी अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं या फिर आधार कार्ड नंबर से भी अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- तो सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल https://pmkisan.gov.in वेबसाइट को ओपन कर ले.
- इसके बाद आपके होमपेज के कॉर्नर पर आपको बेनेफिशरी स्टेटस का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें.
- इसके बाद आवेदनकर्ता अपना आधार कार्ड नंबर, अकाउंट नंबर, या मोबाइल नंबर मैं से कोई एक नंबर डालें.
- उसके बाद गेट डाटा पर क्लिक करें.
- यह आपको अगले पेज पर रीडायरेक्ट कर देगा जहां आप अपने आवेदन का स्टेटस या फिर अपने किस्तों का स्टेटस देख सकते हैं.
How Check PM Kisan Samman Nidhi Status On Mobile App
जैसा की आप सबको पता है किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई गई एक की योजना है इस योजना के लिए सरकार ने उम्मीदवारों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कई सारी सुविधाएं प्रदान किए हैं जैसे कि अगर आपके पास कंप्यूटर या लैपटॉप नहीं है तो आवेदन करता मोबाइल के माध्यम से भी अपना आवेदन कर सकता है या फिर अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकता है. इसके लिए सरकार ने 1 App भी लॉन्च की है. जिसे आप बड़ी आसानी से अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं और यूज कर सकते हैं मोबाइल फोन में अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस देखने के स्टेप्स इस प्रकार हैं।
- उम्मीदवार सबसे पहले अपने मोबाइल के प्ले स्टोर पर जाएं।
- इसमें आपको किसान सम्मान निधि सर्च करना है।
- यहां आपको टॉप में एक ऐप मिलेगा उसे आपको अपने फोन में इंस्टॉल करना है
- अगर यह ऐप आपसे अपडेट करने के लिए कहता है तो कृपया इसे अपडेट कर ले।
- अब यह ऐप आपके मोबाइल की होम स्क्रीन पर नजर आ जाएगा।
- इसे ओपन करें और बेनिफिशियरीस्टेटस को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद आवेदनकर्ता अपना आधार कार्ड नंबर, अकाउंट नंबर, या मोबाइल नंबर मैं से कोई एक नंबर डालें
- उसके बाद गेट डाटा पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन का स्टेटस अपने मोबाइल की स्क्रीन पर देख सकते हैं।
- किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य।
जैसा कि हम सब जानते हैं भारत एक कृषि प्रधान देश हैं भारत की अर्थव्यवस्था का कृषि एक आधार स्तंभ माना जाता है। और इसका प्रमुख श्रेय हमारे देश के किसानों को जाता है लेकिन कभी कबार प्राकृतिक आपदा या मौसम की मार के कारण किसान की फसल खराब हो जाती हैं और कर्ज में डूबे किसान स्ट्रेस के कारण कई सारे किसान अपनी आत्महत्या कर लेते हैं। किसानों को इन सब परेशानियों से बचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में एक योजना लागू की गई जिसे किसान सम्मान निधि योजना के नाम से जाना जाता है
इस योजना का प्रमुख उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारना है और जो किसान खेती करने के लिए कर्ज लेते हैं उन्हें कर्ज से बचाना है इसके लिए सरकार हर साल किसानों को ₹6000 की राशि प्रदान करती हैं जो सीधे किसानों के खाते में आती हैं जिससे कि किसान जरूरत के हिसाब से अपनी फसल के लिए खाद बीज खरीद सके और पैसों के लिए किसी के आगे हाथ ना फैलाने पड़े। सरकार यह राशि किसानों को ₹2000-₹2000 किस्तों में देती हैं जो कि हर 4 महीने में सीधे किसानों के खाते में डाल दी जाती हैं। अब तक इस योजना से करोड़ों किसानों को लाभ मिल चुका है
किसान सम्मान निधि योजना के लाभ
- किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के सभी लघु एवं सीमांत किसानों को लाभ प्राप्त होगा।
- इसके तहत किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती हैं।
- इसके द्वारा देश में कृषि क्षेत्र को विस्तार मिलेगा तथा किसान भी खेती में रुचि दिखाना चाहेंगे।
- किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक देश भर में लगभग 8.69 करोड़ किसान लाभान्वित हुए हैं ।
- इस योजना के तहत किसानों को हर 4 महीने में दो दो हजार की किस्त सीधे उनके खाते में दी जाएगी।
- इस योजना से किसानों की आत्महत्या दर कम हुई है।
Important Documents For Kisan Samman Nidhi Yojana
अगर आप भी किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए दस्तावेजों की सहायता से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इसके लिए आप अपने मोबाइल से भी आवेदन कर सकते हैं या आप नजदीकी ई मित्र या सीएससी सेंटर से भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- खाता खतौनी नंबर
- आधार कार्ड
- जमीन से जुड़े दस्तावेज
- बैंक खाते की पासबुक
- एक पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
Important Links
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025 20th Installment Release date | 17 October 2025 |
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025 Payment Status Check | Click Here |
|
PM Kisan Samman Nidhi Aadhar Ekyc | |
| Official Website |
यह भी पढे: Rajasthan Palanhar Yojana
!! Follow On:- Instagram !! Follow On:- Pinterest !!
आशा करता हूं दोस्तों आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी और आपको कुछ नया सीखने को मिला होगा तो पोस्ट से संबंधित रिएक्शन हमें नीचे दें, और आपके मन में इससे संबंधित कोई Question है तो हमें कमेंट में जरूर बताएं हम आपका Reply देने की पूरी कोशिश करेंगे धन्यवाद!
Kisaan Samman Nidhi Yojana: के लिए सरकार ने शक्ति से नया कदम उठाया है इसके अंतर्गत सभी किसान जो कि पीएम किसान निधि योजना के लिए पंजीकृत हैं उन सब की जमीनों के जांच के आदेश दिए गए हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लगभग देश के 10 करोड किसानों से भी ज्यादा किसान रजिस्टर्ड हैं सरकार के द्वारा यह कदम किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उठाया गया था।
इस योजना में किसानों को साल के ₹6000 की किस्ते देने का प्रावधान है इन किस्तों को ₹2000 की 3 किस्तों में बांटा गया है परंतु हाल ही में देखा गया है कि इस योजना के अंतर्गत कुछ फर्जी किसान भी पंजीकृत हुए हैं और योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं फर्जी किसान से हमारा आशय है कि उन लोगों से हैं जिनके पास अपनी खुद की कोई जमीन नहीं है और जिनकी आर्थिक स्थिति भी सही है ऐसे लोग इस योजना का गलत तरीके से लाभ उठा रहे हैं।
PM Kisaan Samman Nidhi Yojana -सरकार के निर्देश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देखें तो उत्तर प्रदेश सरकार ने पीएम किसान निधि योजना के लाभार्थी किसानों की जमीनों के रिकॉर्ड जांचने के आदेश दिए हैं यानी अब लाभार्थी किसानों की कागजी जमीनों की जांच की जाएगी जानकारी सही पाए जाने पर ही किसानों के खाते में अगली किस्त जारी की जाएगी इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया है की योजना के लिए आवेदन करने वाले सभी किसानों के लैंड मैपिंग की जाएगी इससे सरकार को यह पता चलेगा कि जो किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं वह इस के योग्य है या नहीं जांच में अयोग्य पाए जाने वाले आवेदनों को निरस्त कर दिया जाएगा तथा उनकी किस्ते भी बंद कर दी जाएगी।
PM Kisaan Yojana – जांच में मिली गड़बड़ी
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अब तक मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज जिले में ही कई आवेदनों में कमियां पाई गई जिनमें फर्जी दस्तावेज लगाकर लोग योजना का फायदा उठा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिन आवेदनों में कमियां पाई गई हैं उन्हें तुरंत निरस्त कर दिया गया है और विभाग के द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश के किसानों के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई हैं कृषि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि प्रयागराज में कुल 6.96 लाख लोगों ने इस योजना के लिए आवेदन करवाया था। जांच से पता लगाया जाएगा कि कौन से किसान जो है इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।
PM Nidhi Yojana – किसानों से की जाएगी वसूली
किसान सम्मान निधि योजना में गलत तरीके से पंजीकृत किसानों के खिलाफ सरकार अब एक्शन लेने वाली हैं यहां तक कि उन किसानों से किस्ते वापस ली जाने की मांग भी की जा सकती हैं। सरकार के द्वारा कहा गया है कि कोई भी प्रार्थी केवल जमीन मात्र होने से वे इस योजना के लिए योग्य नहीं है इसके लिए सरकार ने कुछ खास नियम और शर्तें भी बनाई है सीबीडीटी के नए नोटिफिकेशन के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक रूप से रिटर्न प्रस्तुत करने की तारीख वही मानी जाएगी जब फॉर्म आईटीआर-बी इलेक्ट्रॉनिक रूप से डाटा ट्रांसफर करने की तारीख के 30 दिनों के भीतर जमा किया जाएगा।
Read Also:- Ranthambore National Park Ticket Price
!! Follow On:- Instagram !! Follow On:- Pinterest !!
आशा करता हूं दोस्तों आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी और आपको कुछ नया सीखने को मिला होगा तो पोस्ट से संबंधित रिएक्शन हमें नीचे दें, और आपके मन में इससे संबंधित कोई Question है तो हमें कमेंट में जरूर बताएं हम आपका Reply देने की पूरी कोशिश करेंगे धन्यवाद!