Advertisement
Advertisement

Latest 100+ Heart Touching Sad Shayari in Hindi

दोस्तों, बहुत पहले समय से sad shayari सभी शायरियों की सूची में बेहद लोकप्रिय रही है। ये दुखद शायरी आपको अंदर से सोचने पर मजबूर कर देती है। हम आपके लिए लेकर आए हैं बेहतरीन sad shayari हिंदी में, जो सीधे दिल पर लगती हैं।

यह sad shayari केवल शायरी नहीं, बल्कि हजारों लोगों के दिलों की फीलिंग्स और एहसास हैं। अधूरा इश्क़, बिछड़ने का गम, बेवफाई, अकेलापन और जीवन की नाकामियों जैसे दर्द को इन शायरियों में बयान किया गया है। इन्हें धैर्य से पढ़ें।

Sad Shayari Collection With Images Hindi Mein

फिर मैं भी उसी की तरफ हो गया,
जब लगा मेरा कातिल मुझसे हार जाएगा..!

बहुत महंगे थे हम, पर अब सस्ते में नहीं आयेंगे,
जा, छोड़ दिया तुझको, अब तेरे रस्ते नही आयेंगे.

मेरे अल्फाज सूली तक ले जाते है,
मेरी शायरी ना चुराना मारे जाओगे…!

ये जो तुम बिछड़ गयी हो जल्द बाज़ी में,
यार तुम रूठ भी तो सकती थी..!

चार दिन आंखो में नमी होगी,
मैं मर भी जाऊं तो क्या कमी होगी…!

काश तू पूछे मुझसे मेरा हाल-ए-दिल,
मैं तुझे भी रुला दू तेरे सितम सुना सुना कर…!

वो तस्वीर दिखा कर समांझती है अपने बेटे को,
बेरोजगार आदमी किसी काम का नही..!

सोचा था वक़्त के साथ सब ठीक हो जाएंगे,
लेकिन वक़्त ने तो वो भी बिगाड़ दिया जो पहले से ठिक था..!

राह देखेंगे तेरी चाहे ज़माने लग जाए,
या तू आ जाए या हम ही ठिकाने लग जाए…!

शहर ज़ालिमों का है साहब, जरा संभल कर चलना,
यहां सीने से लगाकर, लोग दिल निकाल लेते है…!

तुमने तो सिर्फ सुना है, हमपर तो बीती है,
ये जो मोहब्बत है ना, सच में खून पीती है.

2 Line Sad Shayari For Life | Zindagi Sad Shayari

मुझसे भी ज्यादा प्यार करती थी क्या वो,
माँ ने पंखे से लटके बेटे की लाश से पूछा..!

मैं गुनहेगर भी हु तो खुद का हु,
मैने अपने सिवा किसी को बर्बाद नही किया…!

मर जाता हु जब ये सोचता हु,
मैं तेरे बगैर ही जी लिया…!

हम उसके आदि थे,
उसी ने अंत लिख डाला.

अपने पर बीती हुई बता रहा हु,
लोग निवाले तक गिनवा देते हैं वक़्त आने पर..!

मुझे इसलिए बनाया उस भगवान ने,
क्योंकि वो देखना चाहते थे, इंसान किस हद तक दर्द सह सकता है…!

नखरे तो हम मरने के बाद भी करेंगे,
तुम जमीन पर चलोगे और हम कंधो पर…!

आंखे अक्सर वही लोग खोल जाते हैं,
जिनपर हम आंख बंद करके भरोसा करते हैं..!

भूख भी कहा लग पाती हैं,
जब इंसान को कोई बात अन्दर ही अन्दर खाती हैं..!

Alone Sad Shayari Collection in Hindi | Akelapan Shayari

तुम्हे तो जिंदगी का हर दुःख बताया था,
तुम्हारा तो हक नही बनता था दुख देने का…!

किन शब्दों में लिखूं मैं तेरी कमी को,
बस तेरे बिना हर शाम अधूरी लगती है..!

इस बार क्यों ना मैं भी हद कर दू,
खोना चाहते हो ना मुझे, क्यों ना मदत कर दू..!

करनी नही आती तुम्हे मोहब्बत फिर भी करते हो,
पाना भी नही चाहते और खोने से डरते हो…!

किस मोहब्बत की बात करते हो दोस्त,
वो, जिसको दौलत खरीद लेती है…!

हार गया मैं तुझसे ए जिंदगी,
बेहतर होगा तू अब मेरा हिसाब करदे..!

यूँ कीजिये के जहर दीजिये,
मोहब्बत तो आपने दी नहीं जाती..!

कोशिश तो बहुत करता हु खुश रहने की पर,
नसीब में ही खुशियां ना लिखी हो तो क्या करू…!

इतने जालिम ना बनो कुछ तो रहम करो,
तुमपे मरते है तो क्या मार ही डालोगे…!

अफ़सोस ये नहीं की दर्द कितना है,
अफ़सोस ये है की तुम्हे परवाह नहीं..!

Sad Shayari For Lovers | Pyar Par Sad Shayari Hindi

अपनो से दिल लगाने की आदत नही रही,
हर वक्त मुस्कुराने की आदत नही रही…!

अब जो थक कर बैठ गया है मेरा दिल,
बहुत भागा था किसी के पीछे..!!

बेहतर है उन रिश्तो का टूट जाना,
जिनकी वजह से आप टूट जाते है..!

ऐसे माहौल में दवा क्या है दुआ क्या है,
जहां कातिल ही पूछे की हुआ क्या है…!

नींद में भी गिरते है मेरी आंखों से आसू,
तुम ख्वाब में भी मेरा हाथ छोड़ देते हो…!

तुम्हारी यादें मेरे लिए वो कैदखाना है,
जहां मेरी रूह तुमसे इश्क करने की सजा काट रही है..!

दुःख क़ुबूल है लेकिन,
अब तेरा नहीं होना..!

बोहत मुस्कील से करता हु तेरी यादों का कारोबार,
मुनाफा कम है लेकिन गुजारा हो ही जाता है…!

हर कीमत पर मांगता था जिसे मैं,
अब वो मुफ्त में भी मिले तो ठुकरा दू..!

Heart Touching Emotional Sad Shayari in Hindi

मुहब्बत की दुनिया में आया तो पता चला,
हर वो शख्स तन्हा है जिसने वफा की….!

छोड़ दिया तेरा इतंजार करना हमेशा के लिए,
जब रात गुजर सकती है, तो जिंदगी भी गुजर जायेगी..!

ज़हर लगती है अब मुझे हमदर्दी हर शख्स की,
मेरी दुनिया उजड़ी थी इसी तरह एक शख्स ने दिलासा देकर..!

बहुत दर्द देती है वो मोहब्बत,
जो छोड़ती भी नहीं अपनाती भी नहीं..!

अजीब जुर्म करती हैं तेरी यादें,
सोचू तो बिखर जाऊं, ना सोचूं तो किधर जाऊं…!

तेरे जाने के बाद मर भी नही सकता हु,
और इस दर्द से उभर भी नही सकता हु…!

एक धोखा भी जरूरी था,
दिल अपनी औकात भूल रहा था..!

Broken Heart Sad Shayari in Hindi

और फिर लोग ये भूल जाते हैं,
के उनका दिल रखने वाले भी दिल रखते हैं..!

बिछड़ा वो इस कदर के रुत ही बदल गई,
एक शख्स सारे शहर को वीरान कर गया…!

इश्क ने देखो कैसी तबाही मचा रक्खी है,
आधी दुनियां पागल, आधी शायर बना रक्खी है…!

अब तो ख्वाबों में आना छोड़ दो अब कहां हम साथ हैं,
तुम्हारे साथ भी बर्बाद थे तुम्हारे बाद भी बर्बाद हैं..!

Life 2 Line Boy Sad Shayari Collection in Hindi

ये जिंदगी भी ना आईने की तरह है,
ये तभी मुस्कुराएगी जब तुम…!

जरूरत हो तभी जलाओ अपने आप को,
उजालों में चिरागों की अहमियत नहीं होती..!!

आज तुझे देख कर धड़का भी नहीं,
वो दिल जो तेरे नाम पे मर मिटा करता था..!

चांद की कीमत वो क्या जाने,
जो सूरज ढलते ही सो गए…!

मैं नाराज नहीं होता खामोश हो जाता हु,
यकीन मानो वो मेरी सबसे खतरनाक हालत है..!

मत पूछ मेरे जागने की वजह ए चांद,
कोई तेरा ही हमशक्ल है जो सोने नहीं देता…!

Also Read:

  • Best 40+ Sad Shayari for Girls in Hindi
  • Latest 50+ Sad Shayari For Boys Hindi

दोस्तों, आशा करते हैं ये sad shayari collection आपको बहुत पसंद आया होगा। दुख और सुख जीवन का हिस्सा हैं। इनसे घबराने की जरूरत नहीं। हर पल को हिम्मत के साथ जियो। अगर और शायरी चाहिए तो कमेंट करें!

Written By

Hindi Shayari

SerialKhabar team aapko latest TV serial updates, spoilers aur entertainment news provide karti hai.